Punjab Kesari MP ads

2 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भाग गई मां, पति ने बच्चों को रखने से किया इंकार, बाल गृह में मासूम

Tuesday, Jul 05, 2022-04:17 PM (IST)

उज्जैन: मां-पापा के झगड़े के बीच उज्जैन में दो मासूम बच्चे बाल गृह में रहने को मजबूर है। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई है। महिला का कहना है कि वह दोनों बच्चों में से किसी एक को संभाल पाएगी। वहीं पति ने दोनों बच्चों को संभालने से मना कर दिया है। इस बीच कुछ दिन पड़ोसियों ने बच्चों को खाना दिया लेकिन बाद में बच्चों को बाल गृह ले जाना पड़ा।

दरअसल, उज्जैन के देसाई नगर में रहने वाली महिला की दूसरी शादी हुई थी। एक बेटा पहली शादी से है। शादी के बाद उसके बेटी हुई। इसी बीच उसका उज्जैन के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए और उसने प्रेमी के साथ रहने का मन बनाया। वह दोनों बच्चों को छोड़ पिछले 4 महीने से प्रेमी के साथ रहने लगी। वह चाहती है कि बेटी या बेटे में से किसी एक को पति रखे और वह एक ही बच्चे को अपनाएगी। लेकिन पति ने दोनों बच्चों को रखने से इंकार कर दिया। पति का कहना है कि वो दोनों बच्चों को ले जाए। बच्चे फिलहाल बाल गृह में हैं। बाल गृह ने कमेटी गठित की है इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि बच्चे मां-बाप में से किसको देने चाहिए।

महिला का कहना है कि वह बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी। उसके पति दोनों बच्चों की देखभाल के लिए लेकर गए थे। लेकिन एक दिन रखने के बाद उसने बच्चों को घर के बाहर अकेले ही छोड़ दिया।

वहीं महिला के पति रेलवे कर्मचारी है। उसका तर्क ह कि पत्नी दोनों बच्चों को मेरे घर छोड़कर चली गई थी। जब वह प्रेमी के साथ रह रही थी तो बच्चों को भी साथ रखे। उसका प्रेमी संभाले बच्चों को। इसलिए दोनों बच्चों को उसके देसाई नगर स्थित घर पर छोड़ आया था।

बता दें, महिला 4 महीने से अपने प्रेमी अभिषेक मौर्य के साथ किराए के मकान में दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। बीमार होने पर जिला अस्पताल में एडमिट हुई, ठीक होने के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ UP चली गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News