साड़ी शो-रूम के मालिक का गौ माता के प्रति अद्भुत प्रेम, खुद शो रूम का दरवाजा खोलकर आती है अंदर, फिर बैठ जाती है मालकिन बन कर गद्दी पर
Friday, Sep 08, 2023-03:12 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी क्लाथ मार्केट के एक शो-रूम में एक एसा नजारा देखने को मिलेगा, किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल यहां साड़ी के एक शोरूम में रोजाना एक गाय आती है। वह बाकायदा शोरूम का डोर खोलती है, फिर भीतर आकर गद्दी पर बैठ जाती है। कुछ देर बैठने के बाद गाय खुद उठकर बाहर चली जाती है। यह सिलसिला पिछले 7 साल से चल रहा है।
शोरूम के मालिक पद्म डाकलिया इस गाय को चंद्रमणि कहकर पुकारते हैं। उसके साथ उसका बछड़ा चंद्रभान भी रोज आता है, लेकिन वह बाहर रहकर ही अपनी मां का इंतजार करता है, कभी भीतर नहीं आता।
शो-रूम मालिक का कहना है कि हमारे लिए यह कामधेनु और माता लक्ष्मी का स्वरूप है। हम इसे ही दुकान की मालकिन मानते हैं। आपको बता दे कि पद्म खैरागढ़ की मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। गायों के प्रति उनके सेवाभाव और समर्पण को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय ने उन्हें जीव जंतु कल्याण बोर्ड का मानद सदस्य भी बनाया है।