घोड़ी पर निकली दलित की बारात तो भड़के गांव वाले, वाहन तोड़े और घर पर बरसाए पत्थर

1/24/2022 9:24:21 PM

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एक दलित युवक की घोड़ी पर बारात निकली। बारात के निकलते ही गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के घर पर पथराव कर दिया और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद गांव का माहौल बिगड़ गया। तनाव बढ़ने के सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच और मोर्चा संभाला। स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

PunjabKesari

दरअसल, गनियारी गांव में आज तक किसी भी दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर नहीं निकली थी। रविवार को ग्राम गनियारी में दिलीप अहिरवार की शादी थी। भीम आर्मी ने दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकालने का फैसला लिया। इसके बाद दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकाली और सारे गांव में घुमाई। दूल्हा घोड़े पर बैठकर पूजन के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर गांव के एक पक्ष को आपत्ति थी। उन्होंने बारात के वाहनों की तोड़फोड़ कर दी घर पर पत्थर बरसाए।

PunjabKesari

स्थिति गरमाते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस मामले में भीम आर्मी भी सक्रिय हुई। तब पुलिस व भीम आर्मी के सदस्यों की देखरेख में दूल्हे की राछ निकलवाई गई।शाम को बारात गांव से चली गई। जिसके बाद गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने शादी वाले घर और आसपास के घरों पर पथराव कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हंगामा होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

PunjabKesari

सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे के घर और परिवार पर पथराव कर तोड़फोड़ की है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में फरियादी प्रमोद की शिकायत पर 20 से अधिक आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी धर्मेंद्र लोधी समेत अन्य को गिरफ्तार किया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News