गांव के ही युवक ने की थी बजुर्ग की बलात्कार के बाद हत्या, पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

11/21/2020 10:46:19 AM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): एमपी के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना इलाके के ओलिंजा गांव में 1 दिन पहले 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुए जघन्य बलात्कार के बाद हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विदिशा एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि गांव का ही 26 वर्षीय युवक सुरेंद्र चिढ़ार मुख्य आरोपी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह जंगल में जाकर छिप गया था, जिसे ग्यारसपुर पुलिस और कोतवाली विदिशा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। आरोपी पर इसके पहले दो और अपराध महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के दर्ज हो चुके हैं और कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आए था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को 70 वर्षीय कलाबाई कुशवाहा बुजुर्ग महिला खेत की रखवाली करने पहुंची थी। उसे अकेली देख गांव का ही 26 वर्षीय युवक सुरेंद्र चिढ़ार वहां पहुंचा। उसने शराब के नशे में महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की थी, महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने उसके मुंह में मिट्टी भर दी जिससे सांस रुकने पर उसकी मौत हो गई।

उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद मौत की पुष्टि करने के लिए गुप्तांग में डंडा भी डाल दिया, इस दरिंदगी भरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में जाकर छिप गया। जिसे ग्यारसपुर पुलिस और कोतवाली विदिशा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। आरोपी पर इसके पहले दो और अपराध महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के दर्ज हो चुके हैं और कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आए था।

meena

This news is meena