''टाइगर'' के बाद शुरू हुई असली व नकली राजा पर जंग, शाह ने दिग्गी को बताया नकली राजा

7/18/2020 6:34:11 PM

खंडवा(निशांत सिद्दकी): मंत्री बने के बाद पहली बार खंडवा पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का बीजेपी कार्यलय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। मंत्री शाह ने दिग्विजय सिंह को नकली राजा तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उद्योगपति बताया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को असली राजा बताते हुए सिंधिया की तारीफ की।

PunjabKesari

खंडवा प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंत्री शाह ने कहा कमलनाथ सरकार के दो साल में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुए। लेकिन अब जो वादे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए हम सब मिलकर उसे पूरा करेंगें। मंत्री शाह ने दिग्विजयसिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कोई राजा नहीं है असली राजा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News