देवी को चढ़ाने के लिए महिला ने काटी अपनी जीभ, बेहोश हुई तो अस्पताल ले जाने की बजाय ले गए मंदिर

10/12/2021 12:07:06 PM

पन्ना: नवरात्रि में पूरा देश मां के प्यार में सराबोर हुआ पड़ा है। लोग मां की महिमा का गुणगान और मां को रिझाने के लिए तरह तरह के दान कर रहें हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रायगढ़ की रहने वाली एक महिला ने देवी को खुश करने के लिए अपनी जीभ ही मां को भेट कर दी। जीभ काटने के बाद महिला अचेत हो गई। हद तो तब हो गई जब परिजन बेसुध महिला को लेकर अस्पताल ले जाने की बजाय सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर आ गए। हालांकि शारदा प्रबंध समिति और पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

PunjabKesari
रायगढ़ की 25 वर्षीय महिला रामा बंसल ने मां को खुश करने के लिए दोपहर 12 बजे जीभ काट ली थी, जिसके बाद वह अचेत हो गई। रात 8 बजे तक जब महिला को होश नहीं आया तो परिजन महिला को लेकर मैहर आ गए। प्रशासन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की तो परिजन इस बात पर अड़े रहे कि आरती के बाद जाएंगे। परिजन मंदिर परिसर में मां की स्तुति करते रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News