Punjab Kesari MP ads

फुटपाथ पर सो रही महिला पर सिरफिरे ने किया हमला, दिल दहला देने वाली घटना CCTV में कैद

Thursday, Oct 08, 2020-07:14 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के थाना संयोगितागंज इलाके के बीडी चेंबर के समीप 45 वर्षीय एक असहाय और गहरी नींद में सोई महिला की एक अज्ञात हमलावर ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। जुर्म की वारदात को अंजाम देते समय आरोपी यूं तो पहले चारों ओर नज़रे घुमाकर देखता है लेकिन उसका गुनाह घटना स्थल के पास की बिल्डिंग के कैमरे में कैद हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से हत्या की वजह समझ नहीं आती लेकिन उसकी मानसिकता को जरुर दर्शाती है। इंदौर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की मौत और आरोपी की तलाश जुटी गई है।

PunjabKesari

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक महिला फुटपाथ पर बड़े ही सुकून से सो रही है। अचानक से एक सिरफिरा आता है। वह महिला को बालों से जमीन पर घसीटता है। महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है। हालांकि उसके हाथ में कोई हथियार नहीं है लेकिन एक रस्सी से वह महिला के गले को घोंटने लगता है। महिला पूरजोर से बचने की कोशिश करती है लेकिन आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो जाता है और महिला सदा के लिए गहरी नींद में सो जाती है।

PunjabKesari
सीसीटीवी फुटेस से साफ होता है कि हमलावर कितना क्रूर था और उसने कितनी बेरहमी से महिला को मौत के घाट उतारा। महिला हत्याकांड में जांच कर रही संयोगिता गंज की महिला सूबेदार ने शव की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कि कार्रवाई की बात कही है। आधी रात को फुटपाथ पर सो रही महिला को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी फुटेज देख फटी रह जाएगी आंखे


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News