CM बघेल और पूर्व सीएम रमन के बीच तकरार! ट्विटर पर छिड़ी जंग...

1/27/2022 6:53:47 PM

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ट्विटर जंग छिड़ गई है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार में प्रदेश में हो रहे तबादलों को लेकर सीएम पर तंज कसा था और सरकार को घेरा था। इस पर सीएम बघेल ने भी रीट्वीट करते हुए पूछ लिया कि कहीं आपकी यादाश्त तो नहीं चली गई और इसी के साथ उनके कार्यकाल में हुए विभिन्न निगमों में हुए ट्रासफर और राशि के आदेश की कॉपी भी संलग्न की।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज ट्वीट कर भूपेश बघेल पर हमला बोला और ट्वीट कर लिखा - छत्तीसगढ़ सरकार दिवालिया हो गई है? शायद ही किसी राज्य में ऐसा होता हो कि निगम मंडलों में इमरजेंसी के लिए जमा राशि को सरकार के के- डिपॉजिट में जमा करने कहा जाए। 3 साल में 51000 करोड़ से अधिक का कर्ज, फिर भी ये स्थिति।@bhupeshbaghel जी ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का ATM बना दिया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीट्वीट कर कहा कि आप स्मृति लोप के शिकार तो नहीं हो गए हैं. उन्होंने इसके साथ रमन सरकार के समय विभिन्न निगम मंडलों से ट्रांसफर किये गए राशि का आदेश भी संलग्न किया है।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीट्वीट कर कहा कि आप स्मृति लोप के शिकार तो नहीं हो गए हैं। उन्होंने इसके साथ रमन सरकार के समय विभिन्न निगम मंडलों से ट्रांसफर किये गए राशि का आदेश भी संलग्न किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News