MP Election 2018: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में यह है चुनावी प्रक्रिया
11/28/2018 9:19:17 AM
भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो ग है। सभी राजनैतिक पार्टियों ने अब तक मतदाताओं को रिझाने की कोशिस की लेकिन आज मतदाता की बारी है वे आज अपना निर्णय वोट के जरिए सुनाएंगे।
सभी पार्टियों ने उतारे इतने प्रत्याशी...
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 तो कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिये छोड़ी है। प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 208 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में आम आदमी पार्टी 208 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, बीएसपी 227, शिवसेना 81 और सपा 52 सीटों पर चुनावी मैदान में है।
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में ये है प्रक्रिया...
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन के तरफ से सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 650 सुरक्षा बलों की टीम मौजूद है और संवेदनशील क्षेत्रों तो हेलकॉप्टर भी लगाए गए हैं।
ये है चुनावी प्रक्रिया...
- मतदान सामग्री वितरण केंद्र में वीवीपैट मशीन के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।
- काउंटर से विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से मतदान टीम को वीपीपैट मशीन समेत दूसरी चुनावी सामग्री दी जाती है।
- मतदान टीम मास्टर ट्रेनर की मदद से आने वाली दिक्कतों की जानकारी लेता है
- मास्टर ट्रेनर के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान टीम को निर्देश देकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना करता है।
- पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतदान टीम वीपीपैट मशीन लेकर जिला मुख्यालय पहुंचती है।
- जिला मुख्यालय पर वीपीपैट मशीन को उसके काउंटर तक पहुंचाया जाता है।
- सभी मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाकर तय समय पर काउंटिंग की जाती है।
मध्यप्रदेश में कुल 65 हजार 367 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं जिनमें 17 हजार संवेदनशील हैं। 1 लाख 80 हजार पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात किये गये हैं जिनमें से कुल 1 लाख दूसरे राज्यों से हैं। वहीं सुरक्षाबलों की 650 टीमें भी तैनात की गई है।
कुल मतदाता...
कुल मतदाता |
5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 86 |
नए नाम जोड़े गए |
36 लाख 13 हजार |
चुनाव मैदान में उम्मीदवार-
निर्दलीय |
1094 |
पुरूष |
2644 |
महिलाएं |
250 |
थर्ड जेंडर |
5 |
कुल उम्मीदवार |
2899 |
मतदान केंद्र...
राज्य में कुल मतदान केंद्र |
65367 |
संवेदनशील घोषित मतदान केंद्र |
17000 |
महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र |
3046 |
कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है...
BJP |
230 |
कांग्रेस |
229 |
आम आदमी पार्टी |
208 |
बीएसपी |
227 |
शिवसेना |
81 |
सपा |
52 |
कांग्रेस ने एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है।