भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, मलबे में कई लोग दबे...रेस्क्यू ऑपेरशन जारी(Video)

Tuesday, Aug 25, 2020-06:09 PM (IST)

देवास: देवास में स्टेशन रोड पर नई आबादी में एक तीन मंजिल मकान भरभरा कर ढह गया। इस मकान के मलबे में कुछ लोगों व बच्चों के दबने की संभावना है। पुलिस व प्रशासन मौके पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मकान ज़ाकिर शेख आरामशीन वालो का है। इस मकान में चार भाईयों का अलग अलग परिवार रहता है। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस व बचाव दल ने राहत कार्य शुरु कर दिया है। मलबे के नीचे और भी लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। नगर निगम और पुलिस मौके पर मौजूद है। JCB से मलबा हटाया जा रहा है। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News