आज मध्य प्रदेश मना रहा है 64वां स्थापना दिवस, PM मोदी सहित कई राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

11/1/2019 11:52:30 AM

भोपाल: आज यानी 1 नवंबर 2019 को मध्यप्रदेश अपना 64वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़े।'

वहीं सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ब्लॉग में अपनी भावनाएं शेयर की है है। इसमें CM ने अपने मन की बात और प्रदेश को लेकर उनके सपने और संकल्प का ज़िक्र किया है। साथ ही सवाल किया है कि मेहनती लोगों का मध्यप्रदेश नई उड़ान क्यों नहीं भर सकता ? उन्होंने लिखा है- यह लोगों की सरकार है। जवाबदेह शासन के साथ लोगों के सहयोग से हम मध्य प्रदेश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाएंगे। मध्यप्रदेश अब नई उड़ान भरेगा। यह हमारा संकल्प है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News