आज होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, ये है संभावित मंत्रियों व डिप्टी CM की लिस्ट

7/2/2020 9:40:24 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में बड़े उलटफेर के बाद और करीबन 100 दिन तक सरकार चलाने के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इसमें शिवराज सिंह के पिछले मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, विजय शाह के साथ सिंधिया खेमें के विधायकों के नामों पर सहमति बनी है। शपथ कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम की रेस में दो नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। वहीं मंत्रिंमंडल में पुराने चेहरों जिनमें पारस जैन, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, संजय पाठक, जालम सिंह पटेल और सुरेंद्र पटवा को लेकर सहमति नहीं बनी। 




मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तमाम उलझनों पर विचार करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मिले कुछ निर्देशों के साथ प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे बुधवार को भोपाल पहुंचे। बुधवार देर रात तक सीएम निवास पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी सहस्त्रबुद्धे और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच चर्चा हुई।

मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल चार्टर प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे।

2 डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
दो संभावित डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं नरोत्तम मिश्रा तुलसी सिलावट

24 से 28 मंत्री ले सकते हैं
शपथ जानकारी के अनुसार, शिवराज मंत्रिमंडल में कुल 24 से 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिनमें 10 सिंधिया दल के तो वहीं 16 बीजेपी संगठन के बनाए जा सकते हैं। वहीं 3 सीटों को खाली रखने पर सहमति बनी है।

ये हैं संभावित मंत्री

  • गोपाल भार्गव
  • विजय शाह
  • बिसाहूलाल सिंह
  • गौरीशंकर बिसेन
  • प्रभुराम चौधरी
  • ऐंदल सिंह कंसाना
  • भूपेन्द्र सिंह
  • संजय पाठक
  • केदार शुक्ला
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • महेन्द्र सिंह सिसौदिया
  • इमरती देवी
  • विश्वास सारंग
  • संभावित राज्यमंत्री
  • उषा ठाकुर
  • राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
  • हरदीप सिंह डंग
  • मोहन यादव
  • चेतन्य कश्यप
  • विष्णु खत्री
  • प्रेम सिंह पटेल
  • गिरीश गौतम
  • नागेन्द्र सिंह गुड़
  • अनिल जैन
  • कैबिनेट मंत्री में यशोधरा राजे सिंधिया का भी नाम शामिल हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि उषा ठाकुर का नाम कटकर रमेश मेंदोला को मंत्री पद मिल सकता है।

meena

This news is Edited By meena