लालजी टंडन को कैबिनेट बैठक में दी गई श्रद्धांजलि, CM शिवराज समेत कई नेता लखनऊ रवाना

7/21/2020 1:33:45 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक में सीएम सहित सभी मंत्रियों ने कैबिनेट की राज्यपाल को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही राज्यभर में 5 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं उनके सम्मान में आज शासकीय कार्यालय बंद रखने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया लखनऊ जाएंगे। 



मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार सुबह 5.35 बजे निधन हो गया। वे 85 साल के थे और उन्हें 11 जून को स्वास्थ खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तभी से वे अस्पताल में भर्ती थे। टंडन प्रदेश के 28वें राज्यपाल थे। 



राज्यपाल लालजी टंडन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके गृह निवास पर रखा जाएगा। वहीं उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे गुलाला घाट चौक के लिए प्रस्थान करेगी और शाम साढ़े 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।

meena

This news is Edited By meena