Punjab Kesari MP ads

MP News: घर के बाहर रंगोली बना रही दो लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा (video)

Tuesday, Oct 29, 2024-03:41 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में दीवाली से पहले बड़ा हादसा हो गया। जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र के भवानी नगर में सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के बाहर दो बच्चियां रंगोली की तैयारी कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों बच्चियों को कुचलते हुए कार ऊपर चढ़ा दी। घटना में दोनों बच्चियां बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक व्यक्ति ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया, जब वे अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari

डीसीपी मीना ने बताया, ‘‘नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है। हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं। वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था।'' डीसीपी ने बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News