Punjab Kesari MP ads

सेल्फी के चक्कर में 1000 फीट गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौत

Tuesday, Sep 01, 2020-06:28 PM (IST)

बड़वानी(संदीप कुशवाहा): युवाओं में सेल्फी का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कई बार यूनिक क्लीक के चक्कर में यह शौक भारी भी पड़ जाता है और कई बार तो जान से भी हाथ धोने पड़ते हैं। एक ऐसा ही मामला बड़वानी जिले से सामने आया है जहां दो युवकों को हिल स्टेशन पर सेल्फी लेना भारी पड़ा और वे सेल्फी लेने के चक्कर में 1000 फीट गहरी खाई में गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सोमवार को दो युवक बड़वानी जिले के केपाटी ब्लॉक के रामगढ़ में किला देखने गए थे। इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों युवक पांव फिसलने से 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की पहचान धार जिले के डही तहसील के डूबघाटे के निवासी दिनेश पिता पिरला व बंटी पिता वेस्ता के रुप में हुई है। वहीं घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी ने अपील की है कि ऐसी खतरनाक जगहों पर सेल्फ़ी लेने से बचें। इससे बड़े हादसे सामने आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News