महाशिवरात्रि पर दिवाली की तरह जगमगाएगा उज्जैन, एक साथ जलाए जाएंगे 21 लाख दीए

2/28/2022 2:48:50 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): महाकल की नगरी उज्जैन महाशिवरात्रि पर इतिहास रचने की तैयारी में है महाशिवरात्रि पर शहर में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे उज्जैन के हर घर में पांच दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। दीपावली पर अयोध्या में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। वहीं उज्जैन को 21 लाख दीपक रोशन करने का प्लान है। इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्चा आएगा।

PunjabKesari

9 दिन चलने वाले पर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। महाशिवरात्रि पर शिप्रा नदी के भूखी माता से रामघाट के तट पर 12 लाख दिए जलाए जाएंगे। 3 लाख दिए अलग-अलग स्थानों पर जैसे घर व प्रतिष्ठानों पर जलाए जाएंगे। इनको जलाने के लिए 12000 स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे। वही पंचायत, शिक्षा विभाग, नगर निगम व स्मार्ट सिटी को यह कार्य दिया गया है।

PunjabKesari

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पहले यहां 15 हजार दिए चलाने की योजना थी लेकिन जिस प्रकार से लोग कार्यक्रम को लेकर भागीदारी कर रहे हैं। इसे देखते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया गया है। वहीं दियों की संख्या बढ़ा दी गई है। आयोजन में सामाजिक संगठन स्टूडेंट और दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। शिप्रा किनारे एक हजार दिए लगाकर रिहर्सल भी किया गया है। एक आदमी सौ दिए लगा सकता है।

चौराहों पर भी लगेंगे दिए
घाटों पर 12 हजार
महाकाल मंदिर में 51 हजार
फ्री गंज टावर पर 1 लाख
शहर के मंगलनाथ, काल भैरव, चिंतामन मंदिर, भूखी माता, हरसिद्धि व अन्य मंदिरों पर भी दीपक जलाएं जाएंगे

PunjabKesari

लिम्का और गिनीज बुक की टीम को भी बुलाया गया है
विश्व में पहली बार ऐसा होगा जब एक शहर में एक साथ 21 लाख दीपक को प्रज्वलित किया जाएगा। आयोजन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड व लिम्का ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जल्द ही टीम के कुछ सदस्य उज्जैन आकर तैयारी देखने आने वाले हैं।


सायरन बजते ही जल उठेंगे दिए
कार्यक्रम में सभी दिए एक साथ चल उठेंगे जी हां शाम 7:00 बजे ही जैसे ही सायरन बजेगा। सभी दीयों को एक साथ प्रज्वलित कर दिया जाएगा जो लगातार 1 घंटे तक जलेंगे। यह कार्य स्वयंसेवक व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News