Emotional Video: उमा भारती से मिलने पहुंचीं साध्वी, गले मिलकर फूट- फूटकर रोईं

4/29/2019 2:21:32 PM

भाोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा का मुंह भी मीठा कराया। इस मुलाकात के साध्वी प्रज्ञा उमा के गले लगकर भावुक भी हो गईं और उनके आंसू निकल आए। 


सियासी गलियरों में थी नाराजगी की चर्चा 
दरअसल, पिछले कई दिनों से साध्वी प्रज्ञा को लेकर उमा भारती के बयान सामने आ रहे थे। वे उन्हें महान संत कहती रहीं जबकि खुद को मूर्ख बताती रहीं।हालांकि,इसके बाद साध्वी ने भी कहा था कि, उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं। उमा भारती के बयानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज रही कि शायद वे नाराज चल रही हों लेकिन अब उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के घर पहुंचकर मुलाकात की है।
 


 


उमा भारती ने दिया था ये बयान
सबसे पहले उमा भारती ने यह कहकर चौंका दिया था कि मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं। साध्वी प्रज्ञा महान संत है। उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा पर दिए गए बयान में उन्होंने कहा था कि, साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। साध्वी प्रज्ञा मेरे से बहुत बड़ी हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, मेरी तुलना उनसे नहीं की जा सकती मैं किसी काम की नहीं हूं।
 


बता दें, भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा का भोपाल सीट पर कांग्रेस के महासचिव और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के साथ मुकाबला है। पिछले दिनों वे अपने बयानों के चलते चर्चा में हैं. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर बीजेपी की आलोचना की है।
 

suman

This news is suman