Punjab Kesari MP ads

उमा भारती बोलीं- दिग्विजय पढ़े-लिखे हैं बस जुबान खराब है, सिंधिया को बताया लाडला (Video)

Friday, Jan 22, 2021-04:17 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती फॉर्म में लग रही है। एक तरफ उन्होंने शराबबंदी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर बातों ही बातों में जमकर निशाना साधा है। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी भतीजा बताया है और कहा है कि मेरी और सिंधिया की जोड़ी लंबी चलने वाली है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह पर कसा तंज...
दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर के चंदे का हिसाब मांगने पर उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह पढ़े लिखे नेता हैं। जब वो आठ साल के थे तब से उन्हें जानती हूं। कांग्रेस के कद्दावर नेता होते हुए भी वो कांग्रेस में खुद के लिए जगह नहीं बना पाए। उनका सबसे बड़ा शत्रु उनका मुंह, उनकी जीभ है जिस पर उनका कंट्रोल नहीं है। यही वजह है कि वो बड़े नेता नहीं बन पाए।

PunjabKesari

सिंधिया को बताया अपना भतीजा...
उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से जोड़ी बनने की बात को लेकर कहा कि उनके साथ मेरी जोड़ी हमेशा से थी। जब वो कांग्रेस में थे तब उनके खिलाफ प्रचार करने नहीं गई। सिंधिया एक सज्जन आदमी और मेरा प्यारा भतीजा है। हमारी जोड़ी लंबे समय तक चलेगी। वहीं सिंधिया के पड़ोस में आने पर खुशी जाहिर की। सिंधिया का भविष्य पर कोई संकट खड़ा करेगा तो मैं सबसे पहले खड़ी मिलूंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News