लव जिहाद पर उमा भारती का बड़ा बयान- भारत को धर्मातंरण की जरुरत नहीं

11/28/2020 1:07:15 PM

भोपाल(इजहार हसन/प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सरकार लव जिहाद पर कानून बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसी बीच भाजपा की फायर ब्रांड नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है। उमा भारती ने कहा कि हमारे देश में संविधान के तहत हर हिंदू को गीता के साथ कुरान, बाईबिल पढ़ने और मंदिर, मस्जिद, चर्च जाने का अधिकार है। हमारा संविधान धर्म निरपेक्ष है, इसलिए यहां धर्मांतरण की जरूरत नहीं।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मैहर के बड़ा अखाड़ा में भगवान गणेश के मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मैहर के सुप्रसिद्ध सैकड़ों साल पुरानी भगवान शिव की गोला मठ मंदिर मैं दर्शन करने के बाद मैहर मां शारदा देवी के दर्शन किए। दर्शन उपरांत उमा भारती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए लव जिहाद से पूछे गए सवाल पर बताया कि इस देश में संविधान के तहत हर हिंदू को गीता के साथ-साथ कुरान बाइबिल मंदिर मस्जिद जाकर माथा टेकने का अधिकार है।



उमा भारती ने कहा कि भारत को कोरोना से मुक्ति मिले। सब सुख से रहे शांति रहे। सबको सदबुद्धि मिले। हमारे देश मे धर्मांतरण की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर हिंदुओं को छूट है कि वो कुरान पढ़ सकते हैं। बाइबिल पढ़ सकते हैं। मस्जिद जा सकते हैं। भारत को धर्मांतरण की जरूरत ही नहीं है।

meena

This news is meena