केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लगाई झाड़ू, लोग बोले- वाह! जय हो
10/26/2021 11:44:21 AM
एमपी डेस्क(प्रतुल पाराशर): विशेष स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रिय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय में अपने हाथों से झाड़ू लगाया। सिंधिया का झाड़ू लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग वाह जय हो राजा जी जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं सिंधिया ने यह वीडियो अपने ट्विटर पर भी शेयर करते हुए लिखा है कि मंत्रालय में विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन में सम्मिलित होकर श्रमदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मंत्रालय में विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन में सम्मिलित होकर श्रमदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। @MoCA_GoI pic.twitter.com/wPiHvHJ2YJ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 26, 2021
दरअसल, मंत्रालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया और डस्टबिन में डाला। वहीं उन्होंने एक कर्मचारी से मुलाकात भी की। उनका हालचाल जाना और उसको धन्यवाद कहा। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा- स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के पीछे हमारे इन असली हीरोज का बहुत बड़ा योगदान है। आपका आत्मीय आभार।