कृषि कानून वापस लेने की मांग के अलावा किसी भी चर्चा को तैयार- केंद्रीय मंत्री तोमर

7/1/2021 1:31:48 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन एक बार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। लेकिन इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि कानून वापस लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है किसी भी हालत में कानून वापस नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया है कि कृषि कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हैं। नए कृषि कानून 30 साल की कृषि विज्ञानियों की मेहनत का प्रतिफल है।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के अधिकांश किसान यूनियन कृषि कानून के समर्थन में हैं। फिर भी विरोध कर रहे किसान यूनियन के लोगों से बातचीत करने की सरकार ने पूरी कोशिश की है। वहीं विरोध कर रहे कृषि यूनियन को केंद्रीय मंत्री ने दो टूक में कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होगें। कृषि कानून वापस लेने की मांग के अतिरिक्त किसी भी विषय पर सरकार चर्चा को तैयार है। 11 दौर की बातचीत हो गई है। लेकिन उनके समझ में यह कानून नहीं आ रहा है, तो सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है।

PunjabKesari

केन्द्रीय मंत्री तोमर ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के बालिका छात्रावास का उदघाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। छात्रावास का निर्माण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा दिए गए 2 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महा निदेशक शिक्षा डॉ आर सी अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News