UP के डिप्टी CM ने की प्रेस कांफ्रेस, कमलनाथ और MP की जनता को दिया कुंभ के लिए न्योता

1/5/2019 7:12:24 PM

भोपाल: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले। केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम कमलनाथ व मध्यप्रदेश की 7.5 करोड़ जनता को प्रयागराज कुम्भ में आने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने राजधानी में पत्रकारवार्ता की। जिसमें उन्होंने प्रयागराज कुम्भ 2019 को लेकर चर्चा की।

केशव मौर्य ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा कर उन्हें कुम्भ में मध्यप्रदेश की प्रदर्शनी लगाने की भी अपील की है। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 2019 के कुम्भ की विशेषताएं बताते हुए कहा कि 

  • वर्ष 2019 के कुंभ में 192 देशों के लोग हिस्सा लेंगे।
  • प्रयागराज कुम्भ 2019 का वजट 4300 करोड़ रुपए है।
  • तुलनात्मक दृष्टि से सरकार ने स्वच्छता का खयाल रखा है।
  • 1 लाख 20 हज़ार से ज्यादा शौचालय का निर्माण किया गया है।
  • पूरे मेला क्षेत्र को CCTV से लैस किया है।
  • 10 दिन बाद पहला शाही स्नान होगा।
  • 12 करोड़ से अधिक लोग कुम्भ में हिस्सा लेंगे।
  • 2013 में जब कुम्भ हो रहा था तब उसका नाम इलाहाबाद था अब प्रयागराज है। 
  • मेला क्षेत्र में 250 किलोमीटर सड़क का निमार्ण किया है। साथ ही 22 पुलों का निर्माण भी किया है और 40 हजार एलईडी लाइट लगाई जाएगी।






वहीं जब राम मंदिर पर केशव मौर्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर ही बनेगा, कोर्ट के फैसले के आने का इंतज़ार है।









 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR