महाकाल दर्शन के बाद UP का बाहुबली विधायक गिरफ्तार, एनकाउंटर होने के डर से पहुंचे थे MP

8/14/2020 5:43:07 PM

आगर: उत्तरप्रदेश के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्यप्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को अपने एनकाउंटर का डर सता रहा था। जिसको लेकर विजय मिश्रा मध्यप्रदेश पहुंच गए और महाकाल दर्शन करने के बाद वापस यूपी जाते समय आगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ यूपी के कई थानों में मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि विधायक विजय मिश्रा ने अपना वीडियो जारी करते हुए एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी। जिसमें वे ये कहते सुने गए थे कि ब्राह्मण होने के नाते योगी सरकार उन्हें परेशान कर रही है। और पुलिस उनका एनकाउंटर कर सकती है। विजय मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद भदोही पुलिस ने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है। विधायक के वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रामबदन सिंह ने भी एक वीडियो वायरल करते हुए कहा है कि विधायक विजय मिश्र के खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं, वह वीडियो जारी कर केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

वहीं विधायक विजय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मेरी पत्नी और बेटे को भी कई फर्जी मामले में फंसा रही है। केवल ब्राह्मण होने की वजह से उन्हें परेशान कर रही है, मिश्रा का कहना है कि उन्हें चुनाव को लेकर उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। उन्हें भदोही से हटाकर बनारस या चंदौली से किसी माफिया को लेकर चुनाव लड़वाने की योजना है। इसीलिए ये मेरे एनकाउंटर का प्लान बनाया जा रहा है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News