Punjab Kesari MP ads

MP में वोटिंग के दौरान EVM बदलने पर बवाल! कांग्रेस विधायक ने तहसीलदार से पूछा- तुम्हारे बाप का राज है क्या?

Tuesday, Sep 29, 2026-06:26 PM (IST)

आगर मालवा : आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ। मतदान के दौरान वार्ड-7 पर ईवीएम मशीन बदलने को लेकर विवाद हो गया। करीब 15 मिनट मतदान रोकना पड़ा। कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ने गड़ब़डी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को जानकारी दिए बिना ईवीएम मशीन बदली गई। उन्होंने तहसीलदार को फोन पर जमकर खरी खोटी सुनाई और पूछा 'क्या तुम्हारे बाप का राज है।'

वीडियो 

 

कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार के आरोप है कि ईवीएम फर्जी थी और मशीन से संबंधित जानकारी लिखित में उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि मेरे पास पुरानी सूची थी और ईवीएम के सीरियल नंबर में अंतर है। इसके बाद दोनों दलों के समर्थक मतदान केंद्र पर इकट्ठा हो गए और जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। विधायक भैरोंसिंह परिहार ने मतदान केंद्र से तहसीलदार को फोन लगाकर बिना सूचना मशीन बदले जाने पर आपत्ति जताई।

वीडियो

वहीं एक युवक पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं। युवक जैसे ही मतदान केंद्र पहुंचा तो विधायक ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने तत्काल युवक को उठाकर ले गई। बता दें कि सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरु हुई। नतीजे 3 अक्टूबर को आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News