दलित की शादी में हंगामा! DJ बजने पर दबंगों ने खाना फेंका, टेंट भी गिराया, दूल्हे के घर पर पथराव

2/13/2022 9:07:33 PM

राजगढ़(सुनील सरावत): मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थानांतर्गत कचनारिया गांव में दलित परिवार की शादी में डीजे बजाने को लेकर दबंगों ने हंगामा कर दिया। दबंगों ने शादी का टेंट गिराया, भोजन फेंका और फिर दूल्हे के घर पथराव कर दिया। इस हमले में दलित समाज के 6 लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर कचनारिया गांव में मौके पर भारी पुलिसबल पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने 33 लोगों पर मामला दर्ज कर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को देखते ही कई लोग गांव छोड़ कर फरार हो गए। सुबह पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। भारी पुलिस की मौजूदगी में DJ के साथ दलित दूल्हे का बारात निकाली गई, इस दौरान घोड़ी पर बैठे दूल्हे राजेश अहिरवार के हाथ में बाबा भीम राव अंबेडकर की तस्वीर थी और भीम आर्मी के लोग DJ की धुन पर थिरक रहे थे।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ का कचनारिया गांव में मदनलाल अहिरवार के बेटे राजेश अहिरवार की शादी थी जहां शनिवार शाम को डीजे बजाने को लेकर गांव के दबंगों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट में बदल गया। दबंगों ने शादी का टेंट गिरा कर खाना बिखेर दिया। दंबंगों ने घर पर पथराव कर दिया इससे 6 लोग घायल हो गए। डर के मारे मेहमान और हलवाई भी भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही रात में ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उसके बाद ज्यादातर दबंग फरार हो गए। वहीं पुलिस ने 38 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। अब पुलिस बल के साथ दूल्हे का निकासी(जुलूस) निकाली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News