छत्तीसगढ़ में घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की उठी मांग

Wednesday, Oct 26, 2022-06:04 PM (IST)

सारंगढ़ (पुनीराम रजक) : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर बवाल हो गया। सरिया पुलिस ने आरोपी सोहेल खान उर्फ मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 153 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी ने बताया है कि उसके बच्चे ने खेल-खेल में यह झंडा छत पर लगाया था। इस मामले में अब पुलिस जांच की बात कह रही है। एसपी ने जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया है।

PunjabKesari

दरअसल सरिया थाना क्षेत्र के अटल चौक में रहने वाले सोहेल खान के घर के छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ था। लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। खास बात यह है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने देर रात सरिया थाने का घेराव कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

PunjabKesari

बढ़ता दबाव देख आखिरकार पुलिस ने देर रात आरोपी सोहेल खान उर्फ मुस्ताक को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसकी तबीयत ठीक ना होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है तो वहीं भाजपा इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। भाजपा का कहना है कि यह झंडा कहां से आया, झंडा लगाने के पीछे की मंशा क्या है, इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया हुआ है।

PunjabKesari

इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। आरोपी के मोबाइल फोन व अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News