हरदा में ब्लास्ट से एक मिनट पहले का VIDEO आया सामने, वीडियो बनाने के चक्कर में गंवाई जान

2/9/2024 2:51:48 PM

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए हादसे ने देश भर में हड़कंप मचा दिया। जिले की मगरधा रोड स्थित इस पटाखा फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे से 1 मिनट पहले का एक वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी।

PunjabKesari

दरअसल, हादसे के वक्त आस पास लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। आतिशबाजी के बारूद से निकली चिंगारी से आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही और धुएं का गुब्बार देखकर लोग वीडियो बनाने लगे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और 12-15 ब्लास्ट हो गए। आग इतनी भीषण थी कि इसने फैक्ट्री के आस पास के 60 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों में भगदड़ मच गई। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। धमाकों के साथ फैक्ट्री से कई किमी दूर-दूर तक बारूद बिखर गया। कई लोग झुलस गए यहां तक कि आस पास कई जानवर भी इसकी चपेट में आ गए।

देखिए वीडियो

हादसे के कुछ समय पहले के इस वीडियो में धुएं का एक गुब्बार दिख रहा है। लोग आ जा रहे कुछ पैदल तो कुछ अपने अपने वाहनों से इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक हादसे का वीडियो बनाने लगे। लेकिन इसी बीच आग के साथ धमाके होने लगे। इसी के साथ वहां चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News