भाजपा के वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पार्टी में शोक की लहर

12/23/2020 2:45:09 PM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व विदिशा से पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधायक कल्याण सिंह दांगी कोरोना पॉजिटिव थे। लंबे समय से भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती थे। जहां उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कोरोना गाइडलाइंस के चलते भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल्याण सिंह, मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका असमय जाना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायी है। वे अपने उत्कृष्ट कार्यों और मंगलकारी विचारों के माध्यम से सदैव हम सबके हृदय में रहेंगे। मैं अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना क्या होता है! यह कल्याण सिंह के कार्य करने की शैली देखकर कोई भी समझ सकता है। ऐसे नेता विरले ही होते हैं। अंतिम सांस तक उन्होंने अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य किया। वे सदैव हम सबकी स्मृतियों में रहेंगे! शिवराज सिंह ने आगे लिखा कि वे सदैव गरीबों, असमर्थों और समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहे। आज उनके रूप में प्रदेश ने एक सच्चे और समर्पित जनसेवक को खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें! ॐ शांति!

PunjabKesari

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में सबसे वीवीआईपी सीट कही जाने वाली विदिशा विधानसभा सीट से कल्याण सिंह ठाकुर विधायक बने थे। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली यह सीट हमेशा कई दिग्गज नेताओं का संसदीय क्षेत्र रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यहां से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में यहां 2014 में उपचुनाव हुआ था जिसके बाद कल्याण सिंह ठाकुर विधायक चुने गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News