विजयवर्गीय बोले- यूक्रेन मामले में भारत का स्टैंड बिल्कुल सही, उसने NATO के बहकावे में रुस से युद्ध किया

2/27/2022 6:25:45 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): यूक्रेन- रूस में छिड़े युद्ध को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने यूक्रेन मामले में भारत के स्टैंड को सही बताया और कहा कि यूक्रेन ने कभी भारत का साथ नहीं दिया। यूक्रेन ने ब्रिटेन और नाटो सदस्यों के बहकावे में आकर रूस से युद्ध किया।

विजयवर्गीय ने कहा कि इतिहास उठाकर देखें तो यूक्रेन ने कभी भारत का साथ नहीं दिया जबकि रूस हमेशा हर मामलें में भारत के पक्ष में रहा है। यूक्रेन मामले पर भारत का स्टैंड बिल्कुल सही है। यूक्रेन ने ब्रिटेन और अन्य नाटो सदस्यों के बहकावे में आकर रूस जैसे शक्तिशाली देश से युद्ध किया। भारत कभी भी युद्ध की नीति पर विश्वास नहीं रखता।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की बनेगी सरकार
वहीं यूपी और उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत सरकार बनाएगी। विजयवर्गीय ने कहा कि वह प्रयागराज में थे वहां का माहौल बहुत अच्छा है। सरकार 100 प्रतिशत भाजपा की बन रही है। मैंने खुद अपना सर्वे कराया कंफर्टेवली भाजपा की सरकार उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बन रही है। लोग घरों से निकल निकल कर मतदान रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब लोगों के यहां पर है। जहां प्रधानमंत्री ने 2 साल तक अनाज दिया। योगी ने तेल दिया और साथ दिया। योगी ने जिस प्रकार से कानूनी कार्यवाही की माफियाओं पर उसका प्रभाव भी बहुत है।

meena

This news is Content Writer meena