साले तेरी गाली सुनी और तेरे को लेना पड़ रहा... विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला का भाजपा में कुछ इस तरह किया स्वागत

3/9/2024 2:28:31 PM

इंदौर: इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइंन कर ली। संजय शुक्ला ने सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का दुपट्टा पहनाते वक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- साले, तेरी गाली सुनी और तेरे को लेना पड़ रहा है। यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि उनके साथ पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News