लगातार 101 घंटे बोले विकास पचौरी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

2/14/2021 12:22:34 PM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के विदिशा के विकास पचौरी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने गंजबासौदा के मानस भवन में 9 फरवरी से 101 घंटे लगातार बोलने का रिकॉर्ड बनाया। विकास पचौरी एक समाजसेवी हैं और इसके पहले भी विकास 80 घंटे लगातार बोलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। नेत्रदान, देहदान और शारीरिक अक्षमता के उपयोग में आने वाले उपकरण को दान करने का लोगों से आग्रह किया है।

PunjabKesari

विदिशा के रहने वाले विकास पचौरी गंजबासौदा के मानस भवन में शनिवार दोपहर को अपना 101 घंटे तक लगातार बोलने का रिकॉर्ड पूरा किया। मौके पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों द्वारा विकास पचौरी को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

PunjabKesari

रिकॉर्ड का मेडल प्राप्त होते ही नगर में खुशी एवं लोगों में उत्साह का माहौल साफ देखा जा सकता था। लोगों ने ढोल बजाकर एवं साफा बांधकर विकास पचौरी का सम्मान किया एवं अपनी खुशी का इजहार किया।

PunjabKesari

रिकॉर्ड बनाते ही विकास पचौरी फूट-फूटकर रो दिए, साथ में विकास का परिवार भी मंच पर मौजूद था। आगामी वर्षों में विकास पचौरी द्वारा जिले के विभिन्न तहसीलों में जाकर बोलने का कार्यक्रम किया जाएगा परंतु वह किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं होकर समाज सेवा के लिए प्रेरित होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News