हम नहीं चाहते चाइना और रूस जैसी व्यवस्था भारत में आए- विवेक तन्खा, बोले- जनता बाहर निकले और प्रजातंत्र को बचाए

4/4/2024 5:12:11 PM

खजुराहो: लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। देशभर में कई बड़े चेहरे अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर  मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में जीत गई और देश से प्रजातंत्र खत्म करने में सफल हो गई तो 2029 का चुनाव अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है।

PunjabKesari

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज देश में आपातकाल का दूसरा रूप है। हम चाहते हैं कि जनता बाहर निकले और प्रजातंत्र-जनतंत्र को बचाए। आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 2029 में बीजेपी अकेली चुनाव लड़ेगी। न विपक्ष होगा न दूसरी पार्टी होगी। हम नहीं चाहते चाइना और रूस जैसी व्यवस्था भारत में आये। आज प्रजातंत्र को खतरा है जिसको बचाना है।

PunjabKesari

गुरुवार को राज्यसभा सांसद विवेद तन्खा कांग्रेस और इंडिया अलायंस गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भा थे।

इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि आज देश का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। 2014 में पीएम मोदी ने जो सपने दिखाए थे, उसके विपरीत धारा बनी हुई है। कांग्रेस जीतेगी बीजेपी हारेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News