वॉलीबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर की मौत, होटल में शव मिलने से हड़कंप

3/9/2021 5:30:47 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेश का शव भुवनेश्वर के एक होटल में पाया गया है। खिलाड़ी की मौत से खेल जगत में शोक की लहर है। राजेश इन दिनों जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे में वॉलीबॉल कोच के रुप में काम कर रहे थे।

तीन दिन पहले ही गए थे भुवनेश्वर
वॉलीबॉल कोच राजेश तिवारी तीन दिन पहले ही अपनी टीम को लेकर भुवनेश्वर गए थे। वहीं सोमवार को उनका शव होटल में संदिग्ध हालत में मिला। सूत्रों की मानें तो स्थानिय लोग राजेश तिवारी की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रेलवे विद्युत विभाग में पदस्थ थे राजेश तिवारी
खेल जगत में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले वॉलीबॉल कोच राजेश तिवारी भोपाल रेल मंडल के विधुत विभाग में पदस्थ थे। वे वॉलीबॉल के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। उनके द्वारा सिखाए गए खिलाड़ी आज राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत के बाद से खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके शव को मध्यप्रदेश लाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News