Punjab Kesari MP ads

मध्य प्रदेश उपचुनाव : बुधनी में भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, विजयपुर में पिछली बार से कम हुई वोटिंग

Wednesday, Nov 13, 2024-07:37 PM (IST)

भोपाल : बुधनी और विजयपुर की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। जो शाम 6 बजे तक विजयपुर में 77.73 प्रतिशत रहा। जो कि पिछली बार से कम है। इस बार महिला वोट-76.26 पुरूष वोट-79.06 रहे। मतदान शाम 7 बजे तक होगा। वहीं शाम 5 बजे तक 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें महिला वोट- 74.45 और पुरूष वोट - 76.01 प्रतिशत हैं। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें महिला वोट- 67.35 और पुरूष वोट - 66.69 प्रतिशत था। 

इससे पहले बुधनी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दस्तावेज परीक्षण को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान असमाजिक तत्वों ने तीन कार में की तोड़फोड़ कर दी। गुस्साएं कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी राजकुमार पटेल के साथ शाहगंज थाने पहुंचे।

इसी बीच विजयपुर में कई कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को ऐहतियातन पुलिस और प्रशासन की निगरानी में रखा गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री रावत को विजयपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस में, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्री मल्होत्रा को वीरपुर के रेस्टहाउस में रख गया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन मतदान शुरू होने के पहले घंटे के भीतर ही विजयपुर के कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की खबरें आने लगी।

PunjabKesari

श्योपुर के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव 

विजयपुर में तेलीपुरा मतदान केंद्र पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए आदिवासी समाज ने किया वीरपुर थाने का घेराव।

PunjabKesari

विजयपुर विधानसभा में दो दिन पहले आदिवासियों पर गोलीबारी की वजह से स्थिति तनावपूर्ण है, जिसके कारण सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। दोनों ने इस घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।
PunjabKesari

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विजयपुर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ​​और कई नेताओं को बुधवार को मतदान शुरू होने के तुरंत बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, श्योपुर पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि सुरक्षा कारणों से मल्होत्रा ​​को घर से उठाया गया है।

कराहल टीआई भारत सिंह ने कहा कि मल्होत्रा ​​पुलिस सुरक्षा में मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे। पुलिस ने कांग्रेस नेता नीतू सिकरवार को भी हिरासत में लिया। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विजयपुर थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया, "भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत ने चुनाव जीतने के लिए गुंडागर्दी का सहारा लिया है। वे आदिवासियों पर गोलीबारी, कांग्रेस नेताओं को जेल में डालकर और मतदान केंद्रों पर धांधली करके चुनाव जीतना चाहते हैं।"

PunjabKesari

बता दें कि 5.3 लाख से अधिक मतदाता (बुधनी में 2.74 लाख और विजयपुर में 2.54 लाख) अपने नए विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे। पिछले 18 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली हाई-प्रोफाइल मुख्यमंत्री सीट बुधनी पर सबकी निगाहें रहेंगी। चौहान के राष्ट्रीय राजनीति और लोकसभा में जाने के बाद यहां मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और पूर्व मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल के बीच है। वहीं विजयपुर में मुकाबला भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ​​के बीच है। नवंबर 2023 के चुनाव में रावत ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर यह सीट जीती थी, हालांकि, उन्होंने पार्टी और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण उपचुनाव की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News