लोकसभा चुनाव 2019: कांटे की टक्कर है भोपाल और ग्वालियर सीट पर, अन्य सीटों पर ये आमने-सामने

5/12/2019 10:07:26 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के महायज्ञ में आज देशभर में छठी और मध्य प्रदेश में वोटों की तीसरी आहूति डल रही है। आज जनता कई दिग्गिजों के भविष्य का फैसला करेगी। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल और गुना सीट पर है। क्योंकि एक तरफ भोपाल सीट पर खुद हिंदुवादी बताने वाले दो दिग्गज दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा हैं, तो दूसरी तरफ शिवपुरी-गुना सीट से सिंधिया और उनके करीबी माने जाने वाले केपी सिंह हैं। अन्य सीटों पर किसके बीच मुकाबला है आइए जानते हैं...

कहां किसके बीच मुकाबला ?

लोकसभा सीट- भोपाल

सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। जहां भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं। देश भर की निगाहें इस सीट पर टिकी हुईं हैं। दोनों नेताओं की बयानबाजी के चलते इस बार ये सीट देश की सबसे हॉट सीटों में शुमार हो गई हैं।

लोकसभा सीट- गुना
गुना संसदीय सीट में चार बार से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है। ये वही केपी यादव हैं जो कुछ वक्त पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। केपी को सिंधिया का काफी करीबी माना जाता है।

लोकेसभा सीट- मुरैना
मुरैना सीट से इस बार BJP की तरफ से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला चुनाव उन्होंने ग्वालियर से जीता था। यहां उनका मुकाबला इस बार कांग्रेस के राम निवास रावत से है।

लोकसभा सीट- भिंड
भिंड से BJP ने संध्या राय और कांग्रेस ने देवाशीष जरारिया को मैदान में उतारा है।

लोकसभा सीट- राजगढ़
राजगढ़ से कांग्रेस की तरफ से मैदान में मोना सुस्तानी हैं तो दूसरी तरफ BJP ने उनके खिलाफ मौजूदा सांसद रोडमल नागर को मैदान में उतारा है।

लोकसभा सीट- ग्वालियर
ग्वालियर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला कांग्रेस के आशोक सिंह और भाजपा के विवेक शेजवालकर के बीच है। अशोक सिंह बीते दो चुनावों से हारते आ रहे हैं।

लोकसभा सीट- सागर
सागर में भाजपा के रायबहादुर सिंह का मुकाबला कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर से है।

लोकेसभा सीट- विदिशा
विदिशा सीट पर मुकाबला इस बार दो नए चेहरों के बीच है। BJP की तरफ से रमाकांत भार्गव तो कांग्रेस की तरफ से शैलेंद्र पटेल दांव पर हैं। विदिशा सीट से पिछली बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जीत मिली थी। उन्होंने इस बार स्वास्थ्य खराब होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ा।

Prashar

This news is Prashar