नहीं रहे पूर्व CM बाबूलाल गौर, PM नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
8/21/2019 10:13:21 AM
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कुछ दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। पीएम मोदी, सीएम कमलनाथ समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि दी
बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2019
शिवराज ने कहा- प्रदेश में एक युग खत्म हुआ
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक युग की समाप्ति।@BJP4MP के आधार स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे मार्गदर्शक व जन-जन के नेता श्री बाबूलाल गौर के निधन से दुःखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 21, 2019
मप्र के महामहिम राज्यपाल ने भी बाबूगौर के निधन पर दुख प्रकट किया
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांतिः - राज्यपाल श्री लाल जी टंडन।
— Governor of Madhya Pradesh (@GovernorMP) August 21, 2019
बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी बाबूलाल गौर का आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
अत्यंत दुःख की बात है कि हमारे मार्गदर्शक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल जी गौर अब हमारे बीच नहीं रहे।उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे pic.twitter.com/SEs1EMGx7f
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) August 21, 2019
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जताया शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के निधन के समाचार ने द्रवित कर दिया। वे सिर्फ नेता नहीं, भाजपा की राजनीतिक सोच वाले मार्गदर्शक भी थे। उनके साथ पार्टी के एक युग का अवसान हो गया। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) August 21, 2019
ॐ शांति! pic.twitter.com/FcZsacyfQ5
कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी बाबूलाल गौर के निधन पर दुख प्रकट किया
बाबू लाल ग़ौर जी के देहांत से मुझे गहरा दुख हुआ। राजनीतिक जीवन में हम दो ध्रुवों पर रहे लेकिन व्यावहारिक रूप से वो मेरे दिल के बेहद क़रीब थे। जब भी मिले पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। जो भी किया पूरी ईमानदारी से किया। ग़ौर साहब के जाने से मैंने एक राजनीतिक साथी खो दिया। श्रद्धांजलि !
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 21, 2019
MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी गौर के निधन पर दुख प्रकट किया...
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।@JansamparkMP pic.twitter.com/aKPxHP5mxz
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2019