नागिन का बदला! बाप ने नाग को मारा तो नागिन ने बेटे को डस लिया... मौत

4/9/2022 12:55:16 PM

सीहोर: फिल्मों ने नागिन के बदले के बारे में आपने देखा और सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश के सीहोर में नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन ने एक युवक को डस लिया। दरअसल, गांव के एक व्यक्ति ने एक सांप(नाग) को पीट-पीट कर मार डाला। लेकिन इसके ठीक 15 घंटे बाद नागिन ने उसके 12 साल के बेटे को डस लिया जिसकी मौत हो गई। मामला बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, मजदूरी करने वाले किशोरी लाल के घर नवरात्रि के जवारे रखे हुए हैं। उसे गुरुवार सुबह 9 बजे घर के पास एक नाग दिखाई दिया, इससे बचने के लिए उसने नाग को मारकर जंगल में फेंक दिया। लेकिन उसी रात करीब 2 बजे नागिन ने घर में सो रहे उसके बेटे रोहित को डस लिया। बेटे की चीख सुनकर परिवार वाले लोग जागे और अस्पताल ले जाने की बजाय बच्चे की झाड़ फूंक कराने लगे। इसी बीच गांव वालों ने नागिन को ढूंढकर मार डाला। इधर रोहित की तबीयत और बिगड़ गई। आखिर में उसे नर्मदापुरम अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन गांव वाले उसे वापस घर ले आए और फिर से झाड़ फूंक कराने लगे। लेकिन सुबह करीब 5 बजे रोहित की मौत हो गई।  बच्चे की PM Report में मौत की वजह Snake Bite बताई गई है। 

meena

This news is Content Writer meena