राहुल और अमित शाह में किसकी मंदिर यात्रा सफल हुई ?

12/12/2018 5:28:10 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने प्रदेश में 15 साल से शासित बीजेपी सरकार को बड़ा झटका दिया है। मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे स्थिति साफ हुई। कांग्रेस को 114 तो भाजपा को 109 सीटें मिलीं। अन्य के खाते में 7 सीटें गई हैं। 

मतदान से पहले राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों (राहुल गांधी,अमित शाह) ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में जमकर रैलियां की। इस बीच दोनों दिग्गज नेता तीनों राज्यों में करीब 10-10 मंदिरों में दर्शन करने भी गए। 





तीनों राज्यों में राहुल ने किए मंदिर के दर्शन  

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राहुल गांधी तीनों राज्यों के मंदिर में गए। मध्यप्रदेश में राहुल ने 5 मंदिरों में दर्शन किए और कुल 28 सीटों को कवर किया इनमें से 13 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई। राजस्थान में वे 3 मंदिरों में गए यहां पर भी उन्होंने 28 सीटों को कवर किया। कांग्रेस यहां 12 सीटों पर विजयी हुई। वहीं छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 2 मंदिरों में गए इनका 12 विधानसभा सीटों पर असर था। कांग्रेस ने यहां पर 10 सीटें जीतीं। राहुल गांधी मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर और दतिया के पीताम्बरा पीठ मंदिर भी गए।

 

जिस मंदिर में राहुल ने गोत्र बताया वहां कांग्रेस हारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अजमेर के पुष्कर मंदिर में अपना गोत्र बताना महंगा पड़ा। अजमेर जिले में 8 सीट हैं। इसमें से कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई और पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यही नहीं राजस्थान के उदयपुर में राहुल ने कहा था कि, मोदी को धर्म की समझ नहीं है। यहां पर कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की। 



तीनों राज्यों में अमित शाह ने किए मंदिर में दर्शन

अमित शाह तीनों राज्यों के मंदिरों में गए। इनका 56 सीटों पर प्रभाव है। जिसमें से बीजेपी को कुल 20 सीटों पर जीत मिली। मध्यप्रदेश में शाह ने 2 मंदिरों में दर्शने किए। यहां बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की जबकी इन मंदिरों का प्रभाव कुल 12 सीटों पर था। राजस्थान में वे 5 मंदिरों में गए। इनका असर कुल 29 सीटों पर था। लेकिन भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 3 मंदिरों में दर्शन किए, जिनका असर 15 विधानसभा सीटों पर था लेकिन बीजेपी यहां सिर्फ 5 पर ही जीत दर्ज कर पाई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलवर में एक सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित कहा था। जिसका असर ये हुआ कि 11 विधानसभा सीटों वाले अलवर जिले में भाजपा को कुल 2 सीटों पर जीत नसीब हो पाई। वहीं मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने छिंदवाड़ा में कमलनाथ के मुस्लिम बयान को लेकर मुद्दा बनाया और बीजेपी यहां सात में से 5 विधानसभा सीटें जीती। 

जनसभाएं - मोदी बनाम राहुल

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश मे 28 जनसभाएं और रोड शो किए। जिनमें मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल, महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड और मध्य अंचल शामिल है। इनमें विन्ध्य को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कांग्रेस को सफलता मिली। 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। लेकिन इन कुछ खासा असर नहीं रहा। मोदी ने ग्वालियर, शहडोल, छिंदवाड़ा, इंदौर, झाबुआ, रीवा, मंदसौर, छतरपुर, विदिशा और जबलपुर जनसभाएं की लेकिन बीजेपी यहां से कमजोर साबित हुई। 

भाजपा-कांग्रेस क्षेत्रवार सीटें

क्षेत्र भाजपा कांग्रेस अन्य
मालवा-निमाड़ की 66 सीटें 28 35 03
मध्य अंचल की 36 सीटें 23 13 00
ग्वालियर चंबल की 34 सीटें 05 27 02
महाकौशल की 38 सीटें 13 24 01
विन्ध्य क्षेत्र की 30 क्षेत्र की सीटें 24 06 00
बुंदेलखंड की 26 सीटों का हाल 14 12 02

 

 

 


 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar