Punjab Kesari MP ads

मंच पर क्यों भावुक हुए थे नरोत्तम मिश्रा ? सामने आकर बताई दादा ने मार्मिक वजह

Monday, Jul 13, 2026-10:57 PM (IST)

(दतिया):आज भाजपा ने दतिया बाइ इलेक्शनके लिए अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामाकन करवा दिया है। नामांकन मौके पर भारी संख्या में बीजेपी समर्थक और नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं औऱ समर्थकों को संबोधित करने के दौरान जो पूर्व गृहमंत्री की भावुक वीडियो सामने आय़ा है वो काफी चर्चा बटोर रहा है। अब भावुक होने के पीछे नरोत्म मिश्रा ने कारण बताया है।

दतिया की जनता से मुझे 3 चुनाव जिताए हैं-मिश्रा

भाषण के दौरान भावुक होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि  ये मेरी दतिया की जनता है... इसी जनता से मुझे 3 चुनाव जिताए हैं। अपनी इसी जनता से मैं भावुक औऱ मार्मिक दोनों अपील करूंगा।  कोई आरोप प्रत्यारोप लगाएगा तो ये जनता सब जानती है, इससे मैं हर तरह की अपील करुंगा।

कार्यकर्ताओं पर हुई FIR पर बोले नरोत्तम

वहीं टिकट न मिलने पर अपने समर्थकों के किए बवाल पर हुई एफआईआर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इस बारे में बात हो गई है और ऊपर नेताओं से अवगत कराया गया है सब कुछ ठीक हो जाएगा।

दतिया उप चुनाव को भाजपा जहां अपनी प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही है, वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार एक्विट हैं। इसी दौरान नामांकन रैली के दौरान यह भावुक दृश्य सामने आया, जब नरोत्तम मिश्रा की आंखें नम हो गईं। वे खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक हो गए। टिकट न मिलने का दर्द उनकी आंखों से छलका जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News