MP में फिल्मी शादी,भारी बारिश से मंडप के चारों ओर भरा पानी तो दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर निभाई रस्में
Monday, Jul 06, 2026-09:33 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं एक शादी ऐसी भी रही जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.. कैट रोड स्थित एक गार्डन में जलभराव के बीच हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.. दरअसल यहां हो रही शादी के दौरान मंडप के चारों ओर पानी ही पानी था जिससे रस्में निभाने मे काफी दिक्कत हो रही थी... लेकिन बारिश और जलभराव भी दूल्हा-दुल्हन का उत्साह कम नहीं कर पाया.. न ही शादी रुकी और न रस्में रुकीं..
कैट रोड के एक गार्डन में दुल्हन पूर्वा और दिल्ली वैभव की शादी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं रही... तेज बारिश के कारण गार्डन में करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया.. मेहमान पानी से बचते हुए किसी तरह भोजन स्थल तक पहुंचे, जबकि कई जगह जूते-चप्पल पानी में तैरते नजर आए..
लेकिन सबसे खास पल तब आया जब दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर जलमग्न मंडप तक पहुंचाया... दोनों ने बरसते पानी के बीच सात फेरे लिए.. रस्में पूरी होने के बाद भी दुल्हन दूल्हे की गोद में ही भोजन स्थल तक पहुंची.. इस तरह से ये शादी यादगार बन गई.. सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ये शादी चर्चा का विषय बन गई है।
आपको बता दें कि इंदौर में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और जुलाई के पहले सप्ताह में ही महीने की आधी से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। वही इंदौर में इस बार अधिकमास के कारण जुलाई तक विवाह मुहूर्त निकले है। इसके चलते शादियां बारिश में भी जारी हैं।

