45 की उम्र, 16 बच्चों की मां... फिर भी

Monday, Oct 12, 2020-07:07 PM (IST)

दमोह: सरकार की जनसंख्या नियंत्रण योजना की अनदेखी करते हुए मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला ने 16वें बच्चे को जन्म दिया है। महिला की उम्र 45 वर्ष बताई गई है और इससे पहले उसके 4 लड़के और लड़किया जीवित है। लेकिन 16वें बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटो बाद महिला व उसके नवजात की मौत हो गई।

PunjabKesari

मामला दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के पाडाझिर गांव का है। जहां गांव की सुखरानी नाम की महिला ने 16वें बच्‍चे को जन्‍म दिया। महिला के पहले 4 लड़के और 4 लड़किया जीवित हैं। इनमें दो बच्‍चों की शादी भी हो चुकी है।

PunjabKesari

वहीं सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला का यह 16वां बच्चा था। उसमें खून की कमी थी और गर्भधारण के 8वें महीने ही उसे प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। जिस वजह से उसकी डिलीवरी घर पर ही हो गई।

PunjabKesari

साथ ही महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां महिला व उसके नवजात ने दम तोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं सेक्टर सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News