24 साल बड़ी महिला से नाजायज संबंधों का खौफनाक अंजाम ! रिश्ता छिपाने के लिए पैसे मांगने लगी तो... मार डाला

11/20/2021 5:30:09 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): पैसा किसी भी रिश्ते में कड़वाहट घोल सकता है और जब यह अवैध संबंधों में आ जाए तो नतीजे और भी खतरनाक हो सकते हैं। सिंगरौली में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां एक अधेड़ उम्र की महिला का कत्ल उसके आधी उम्र के प्रेमियों ने कर दिया क्योंकि उनके रिश्ते के बीच पैसा आ गया था। इस कहानी की शुरुआत पुलिस जांच से शुरु हुई जहां जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में एक महिला का शव घर में क्षत विक्षत हालत में मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो महिला की शिनाख्त भगवती सिंह गोड  के रूप में हुई थी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कर घटना के सुराग जुटाने में लग गई।


कौन थी महिला
45 साल की भगवती सिंह की शादी लोहरा गांव में हुई थी। करीब 20 साल पहले वह अपने पति को छोड़ मायके आ गई थी। 10 साल पिता और भाई के साथ रहने के बाद वह चितरंगी-कर्थुआ मार्ग पर घर बनाकर अकेली रहने लगी। रोजी रोटी के लिए वह छोटी महिलाओं के शृंगार का सामान, पुराने कपड़े सिलाई और रजाई-गद्दे बनाकर बेचने लगी। इसी दौरान 21 साल के प्रिंस पुत्र राम सुग्रीव यादव और फिर 22 साल के अजीत पुत्र छोटका यादव निवासी धवई उसके संपर्क में आए और उनके साथ उसके संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि अजीत की शादी हो चुकी है।



दोनों ने ले ली जान
पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई बेहद चौकाने वाली थी। धीरे धीरे वे दोनों महिला की जरुरतें पूरी करने लगे। कभी कभार पैसा मांगती तो वो भी दे देते। लेकिन महिला की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी। वह दोनों को ब्लैकमेल करने लगी। पैसे न देने की सूरत में घरवालों को बताने की धमकी देने लगी। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर प्रिंस ने अजीत के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की सोची। 27 अक्टूबर की शाम दोनों ने रस्सी से उसके घर में ही गला घोंट कर हत्या कर दी।

 

meena

This news is Content Writer meena