मंत्री भदौरिया पर भड़कीं यशोधरा राजे सिंधिया- ठाकुर! आंखें मत दिखाओं... कांग्रेस ने कसा तंज

7/14/2021 1:18:31 PM

भोपाल: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और मंत्री अरविंद भदौरिया के बीच तीखी बहस हो गई। वे बुधवार को उपचुनाव को लेकर होने वाली प्रभारी मंत्रियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों की बहस इतनी तेज हो गई कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को मामले में हस्तक्षेप करना करना पड़ा। इस मामले पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है और इसे भाजपा और न्यू भाजपा में तनातनी की शुरुआत बताया है।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिले के प्रभारी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। सूत्रों की माने तो विवाद की शुरुआत वन मंत्री विजय शाह के पहनावे को लेकर हुई थी। मंत्री शाह के कुर्ता पायजमा पहनने के ढंग पीछे बैंठी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने नाराजगी जताते हुए वन मंत्री से कहा कि ये क्या तरीका है। आपके पीछे महिलाएं बैठी हैं। मंत्री उषा ठाकुर भी बैठी हैं। इस पर विजय शाह ने जी-जी कहकर अपना कुर्ता सही कर लिया और मामला शांत हो गया। लेकिन पास बैठे मंत्री अरविंद भदौरिया बीच में टपक पड़े। उन्होंने कहा कि विजय जी आप देखा करो, वो महाराजा हैं और आप राजा हैं।

PunjabKesari

इतना सुनते ही यशोधरा राजे भदौरिया पर भड़क गईं। और उंची आवाज में कहा कि आपको बीच में बोलने की आदत हो गई है। आप रेत के मसले पर भी बोल पड़े थे। इस पर भदौरिया ने भी उसी लहजे में जवाब दिया और कहा कि आप मुझे बोलने से नहीं रोक सकती हैं। अपनी बात को मैं रखूंगा। आप सीएम नहीं हैं। देखते ही देखते यशोधरा राजे सिंधिया का पारा और चढ़ गया। उन्होंने कहा कि ठाकुर! आंख मत दिखाओ, तुम मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। इस पर भदौरिया भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ अपनी बात रख रहा हूं, ये मेरा अधिकार है। आप... मामला बिगड़ते देख चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों को शांत करवाया और कहा कि यह सब ठीक नहीं लगता है।

PunjabKesari

कांग्रेस का तंज
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने दोनों मंत्रियों की तीखी बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ का प्रदेश के मंत्रियों से विवाद जारी, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बाद विजय शाह औऱ भदौरिया से तनातनी। अभी तो यह भाजपा और न्यूज भाजपा में तनातनी की शुरुआत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News