Punjab Kesari MP ads

महिला अपराध को रोकने की रणनीति बना रहे थे युवा कांग्रेस अध्यक्ष, तभी कार्यकर्ता ने छेड़ दी लड़की

Monday, Jan 11, 2021-07:05 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर प्रेस क्लब में उस समय स्तिथि बेहद तनावपूर्ण हो गई जब महिला सुरक्षा को लेकर युवक कांग्रेस के बड़े अधिकारी सभागार में रणनीति तैयार कर रहे थे और उसी समय प्रांगण में एक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की ने मनचले का गिरेबान पकड़ लिया और झूमा झटकी करते हुए उसे वहां से ले गई। वीडियो फुटेज के आधार पर यह बात कही गई है कि लड़की से छेड़छाड़ की गई है। घटनाक्रम के बाद पीड़ित लड़की और विवाद करने वाला लड़का वहां से गायब हो गए।

PunjabKesari

दरअसल, दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को युवा कांग्रेस एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम श्रद्धांजलि देने के लिए इंदौर प्रेस क्लब में इक्ट्ठा हुए थे। साथ ही साथ महिला अपराध को रोकने के लिए रणनीति तैयार की जा रही थी। सभागार में इस बात की जानकारी दी ही जा रही थी कि प्रेस क्लब के प्रांगण में एक कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में मौजूद लड़की को छेड़ दिया। देखते ही देखते हंगामा होने लगा। लड़की ने युवक का कॉलर पकड़ लिया और उसे वैसी ही स्थिति में लेकर वहां से चली गई।

PunjabKesari

प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्ना अल्लावरु, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, आगर विधायक विपिन वानखेड़े व इंदौर मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी वी श्रीनिवास ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस का युवा किसान आंदोलन के साथ है और इस आंदोलन का समर्थन करता है।  वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी एकमात्र विकल्प है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News