खनिज राजस्व चोरी केस में आरोपी दिनेश जैन घर से गिरफ्तार, 30 करोड़ 29 लाख की चोरी करने का है आरोप

1/18/2022 1:05:36 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के सबसे बड़े खनिज राजस्व चोरी मामले में गिरफ्तारी हो गई है। मंगलवार को उज्जैन के महिदपुर रोड़ स्थित पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन को गिरफ्तार किया है। दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख की खनन चोरी का आरोप है। इसके साथ ही प्रदूषण विभाग की ओर से एक अन्य मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया 

मध्य प्रदेश में लगातार माफिया और बदमाशों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में उज्जैन के महिदपुर रोड में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े खनिज प्रकरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिदपुर रोड पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बॉस को सुबह घर से गिरफ्तार किया है और पुलिस थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। 

दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख रुपए का चोरी का आरोप

थाना प्रभारी हेमंत सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश जैन के खिलाफ अगस्त 2021 में अवैध खनन के राजस्व वसूली को लेकर कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद दिनेश जैन फरार चल रहा था। ऐसे में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने दिनेश जैन को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख रुपए का खनिज राजस्व चोरी करने का आरोप है। इसके साथ ही प्रदूषण विभाग के एक मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार दिनेश जैन को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News