कैलाश का SP-BSP पर तंज, बोले- लोकसभा के अखाड़े में साइकल टूट जाएगी औऱ हाथी औंधे मुंह गिरेगा
1/14/2019 1:15:49 PM
भोपाल: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। विजयवर्गीय ने लिखा है कि 'साइकल पर हाथी, सर्कस के अखाड़े में तो बहुत बार देखे हैं। सत्ता के अखाड़े में भी देखने को मिलेगा इस बार। मगर अफसोस, इस अखाड़े में साइकल टूट जाएगी, और हाथी औंधे मुंह गिरेगा।
साइकल पर हाथी, सर्कस के अखाड़े में तो बहुत बार देखे है।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 14, 2019
सत्ता के अखाड़े में भी देखने को मिलेगा इस बार। मगर अफसोस, इस अखाड़े में साइकल टूट जाएगी, और हाथी औंधे मूँह गिरेगा।।। pic.twitter.com/wJZBQ455LY
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रथ को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में दो प्रतिद्वंदी एसपी और बीएसपी शनिवार को एक हो गए। मायावती की पार्टी बसपा 38 औऱ अखिलेश की समाजवादी पार्टी भी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य में केवल चार सीटें अन्य के लिए छोड़ी गई हैं। उनमें से अमेठी औऱ रायबरेली की सीटें कांग्रेस के लिए हैं।