कांग्रेस नेता देवेंद्र शर्मा समेत परिवार की मतदाता सूची से गायब हुए नाम, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

Friday, Mar 04, 2022-06:13 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की पत्नी रीमा और बच्चों सहित पूरे परिवार के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। सूची चेक करते हुए देवेंद्र शर्मा ने खुद गड़बड़ी को पकड़ा। गड़बड़ी पकड़ आने के बाद प्रवक्ता राजकुमार शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ईमेल पर शिकायत की है।

देवेंद्र शर्मा का बीजेपी पर हमला 

इस शिकायत में उन्होंने इसे आगामी साल में चुनावों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का भाजपा की ओर से अभियान चलाए जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेता देवेंद्र शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकार्ताओं से नगर निगम की मतदाता सूची चेक कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश  

बताया गया है कि देवेंद्र शर्मा समेत उनकी पत्नी रीमा शर्मा, बेटा मनु शर्मा, बेटी नैना शर्मा के नाम भी मतदाता सूची में नहीं है। देवेंद्र शर्मा और उनका परिवार दक्षिण विधानसभा के वार्ड 34 का मतदाता है। वहीं इस मामले में कलेक्टर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में बीएलओ को जांच के निर्देश जारी किए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News