Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल! 16 इंस्पेक्टर बने DSP, हुआ प्रमोशन, आदेश जारी

Monday, Mar 30, 2026-06:46 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में हुई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा में कार्यरत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 से ₹1,77,500) में पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी।

पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को निरीक्षक स्तर से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में शामिल किया गया है। वहीं, उनकी नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन:

निरीक्षक (विशेष शाखा):

सविता सिंह परिहार
अरनोल्ड संतरी बड़ा
विष्णु प्रसाद देशमुख

कंपनी कमांडर:

बृजेश कुमार भदौरिया
अविनाश कुमार अग्निहोत्री
हरीश कुमार तिवारी
अमित शर्मा
मनीष कुमार साहू
शैलेन्द्र कुमार सेन
देवनारायण सिंह
इन्द्रसेन बंजारे
मिलमन मिंज
ओमप्रकाश सेन
राकेश कुमार सलाम
राम बहादुर शर्मा
शब्बीर अली

पुलिस विभाग में इस प्रमोशन को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News