कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, NHM के निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली की दूसरी सूची जारी

Tuesday, Dec 24, 2019-06:04 PM (IST)

भोपाल: एनएचएम के निष्कासित संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मध्‍यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला करते हुए एनएचएम के निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली की दूसरी सूची जारी कर दी है।

3 साल पहले एनएचएम के 700 कर्मचारियों को नौकरी से निष्कासित किया गया था। इसके बाद प्रथम सूची में 12 कर्मचारियों के बहाली के आदेश हुए थे। वहीं द्वितीय सूची में कुल 16 निष्कासित संविदा कर्मचारियों के बहाली आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल के दौरान इन कर्मचारियों को‍ निष्‍कासित कर दिया गया था। अब कांग्रेस सरकार ने इनकी बहाली के आदेश जारी कर नए साल का तोहफा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News