Punjab Kesari MP ads

MP में भाजपा में बड़ी नियुक्तियां! नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी, यहां देखें नाम

Thursday, Jun 11, 2026-11:21 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में भाजपा में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। यहां प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की 21 जिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है। खरगोन से शीला पटेल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मंगलवार को सूची जारी की।

जारी सूची के मुताबिक, ग्वालियर से डॉ. करुणा सक्सेना, श्योपुर से नेहा कुलश्रेष्ठ, गुना से रजनी ओझा, शिवपुरी से शैलजा लवांगीकर, अशोकनगर से लखन सुरेंद्र यादव, बालाघाट से मीना राहंगडाले, छिंदवाड़ा से ललिता वर्मा, कटनी से सपना सरावगी, जबलपुर महानगर से आत्मिका सिंह, शहडोल से नीलम चतुर्वेदी, अनूपपुर से पार्वती ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में उमरिया से नम्रता यादव, सीधी से जगदंबा सोनी, बुरहानपुर से सावित्री बत्रा, बड़वानी से शिखा अग्रवाल, खरगोन से शीला पटेल, सागर से मेघा दुबे, दमोह से वर्षा रैकवार, आगर से साक्षी सकलेचा, देवास से मनोरमा सोलंकी और मंदसौर से प्रियंका गोस्वामी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने हेतु अहम कदम माना जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News